झाबुआ जिले के सभी मंडी कर्मचारी मंडी पर ताले लगाकर हड़ताल पर उतरे


निरंजन शर्मा (एडिटर)
संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के आह्वान पर  मध्य प्रदेश की सभी मंडियों के कर्मचारियों द्वारा 25 सितंबर से हड़ताल कर दी।
कर्मचारियों की प्रमुख मांग है वेतन भत्ते
मॉडल एक्ट लागू होने से मंडियों के बाहर मण्डी शुल्क माफ हो जाने से कर्मचारियों के वेतन भुगतान की समस्या खड़ी हो गई है। सरकार द्वारा पूर्व मै की गई हड़ताल पर 15 दिन के समस्या का हल करने का आश्वासन दिया था परंतु आज दिनांक तक मागे पूरी नही होने से स्थगित की गई हड़ताल पुनः शुरू हो गई है। कर्मचारी वेतन भत्ते की व्यवस्था की मांग करते हुवे मण्डी गेट पर धरना देकर बैठे  हैं थांदला मण्डी  कर्मचारियों में प्रेमसिंह हीहोर सहायक उप निरीक्षक, मेथूसिंह बारिया सहायक उप निरीक्षक, हर्षित यादव सहायक उप निरीक्षक, सुरेश मुजालदा सहायक उप निरीक्षक, पंकज कुमार राठौर सहायक उप निरीक्षक,अरविंद जाटव लिपिक,नरेश कुमार सोलंकी सहायक उप निरीक्षक,मांगीलाल मेडा भृत्यदीवान भृत्यबापूकर्मचारी उपस्थित थे।
 

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय