बदनावर विधानसभा के उपचुनाव में होंगे राजघराने के युवराज आमने-सामने भाजपा से राज्यवर्धन सिंह दतीगांव कांग्रेस ने दिया युवराज अभिषेक सिंह टिंकु बना को मौका


निरंजन शर्मा (एडिटर)



शंकर राठौर की रिपोर्ट
कानवन निप्र- बदनावर विधानसभा के उपचुनाव में प्रदेश स्तर के राजनीतिक रणबांकुरों के बीच होगा  । धार  जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम  के नेतृत्व में तो भाजपा कि और से मप्र के उध्धोग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दतीगांव के बीच राजनीतिक दंगल रोचक होगा।  हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भ्रमण यात्रा में आयोजित कोटेश्वर कि सभा में राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य राज सिंधिया ने अपने आप को यौद्वा निरुपित करते हुए बदनावर विधानसभा क्षैत्र से राजवर्धन सिंह दतीगांव को जिताने के लिए सिंधिया परिवार को आसमान से भी उतर कर आना पड़े तो सिंधिया परिवार आयेगा। राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य राज सिंधिया व उध्धोग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दतीगांव कि पारिवारिक जोड़ी है। दोनों योद्वाओ ने कांग्रेस के छक्के छुड़ा देंगे। राज्यवर्धन सिंह दतीगांव  के सामने कांग्रेस के रणनीतिकारों एवं प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने अपने कांग्रेस के उम्मीदवार कि घोषणा में सर्वे में समय विराम लगा दिया। बदनावर विधानसभा क्षैत्र से स्थानिय उम्मीदवार पैनल में से कांग्रेस ने युवा नेतृत्व स्वीकार करते हुए अभिषेक सिंह टिंकु बना काछीबडोदा को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर क्षैत्र में हर्ष व्याप्त है।  यह उपचुनाव राजघरानों के उम्मीदवार ‌ के बीच रोचक मुकाबला होकर जीत मतदाता तय कर करेगे। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद सिंह गौतम के नेतृत्व में  विधानसभा के उपचुनाव ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌कसम‌ कस दंगल में सभी पेतरे कि अजमाइश होगी। बदनावर विधानसभा सहित धार जिले कि सातों विधानसभा के मतदाताओं को राष्ट्रीय राजनैतिक कुश्ती देखने को मिलेंगी। । 
        धार जिले की सातों विधानसभा क्षैत्र में कांग्रेस का अस्तित्व कायम रखते हुए मप्र कांग्रेस संगठन के साथ साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तक अपनी पहुंच बनाने वाले मिस्टर इंडिया  कि रणनीति से मप्र कि 28 विधानसभा के उपचुनाव में राजनैतिक परिदृश्य में लोकतंत्र बचाओ अभियान संतो के माध्यम से चला कर  मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के व्यक्तव्य पर टिप्पणी करते हुए संत कम्पूयुटर बाबा ने लोकतंत्र बचाओ अभियान यात्रा के दौरान तर्ज कहते हुए कानवन में कहां कि मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मैं अभी टेम्परेरी मुख्यमंत्री हूं उपचुनाव के बाद मतदाताओं के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बनुगां संत कम्पूयुटर बाबा ने कहा अब तो शिवराज को भी अमंगल का अहसास हो गया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान नहीं करे। कोटेश्वर महादेव में आयोजित शिवराज जी की आमसभा में  भाजपा कि संगाठत्मक भुमिका से भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह दतीगांव को जीत के लिए आश्वत बल मिला। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस प्रत्याशी कि सुची में  बदनावर विधानसभा के उपचुनाव में टिंकु बना दिया गया है। स्थानिय उम्मीदवार समिति के ओम प्रकाश पाण्डे ने चैनल पर प्रसारित समाचार कि पुष्टि करते हुए टिंकु बना को स्थानिय उम्मीदवार कि मांग को प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ सहित राष्ट्रीय कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार मानते हुए मतदाता कि जीत बताया।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय