नगर में रावण दहन किया गया शासन के निर्देश अनुसार


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा (प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)


थांदला जितेंद्र गिरी की रिपोर्ट
दशहरा मैदान में रावण दहन किया हालांकि प्रतिवर्ष बनने वाले रावण के पुतले की ऊंचाई लगभग50 से अधिक फीट रहती है लेकिन इस वर्ष 21 फीट का रावण का पुतला बनाया गया है।आज दशहरे मैदान में 5:30 शाम को बड़े रामजी मंदिर से राम जी का रथ के साथ में दशहरा ग्राउंड पर परंपरा अनुसार इस वर्ष भी कोविड-19 को देखते हुए शासनऔर प्रशासन की गाइडलाइंस निर्धारित संख्या के अनुसार रावण दहन किया गया।जिसमें स्थानीय प्रशासनिक,अधिकारी,नगर परिषद पदाधिकारी, पार्षदगण,कर्मचारी,मीडियाकर्मीऔर गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे एवं नगर परिषद थांदला अध्यक्ष एवं  पार्षदगण द्वारा नगर की जनता को दशहरे पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय