श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)
        


अम्बिकेश्वर महादेव मंदिर घोडाकुण्ड पर
श्रावण मास का पहला सोमवार को श्रंगार और पूजा

थांदला(अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क म.प्र/छ.ग)
श्रावण मास का पहला सोमवार होने के कारण आज सुबह से ही घोड़ाकुंड मंदिर,श्री कल्लेश्वर महादेव,श्री हरि हरेश्वर महादेव,रामेश्वर मंदिर,गणेश मंदिर,तेजाजी मंदिर,बावड़ी मंदिर,थांदला के सभी मंदिरों में भक्तों का ताता लगा हुआ है सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व बिल पत्र चढ़ाकर पूजा अर्चना की श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना गया है।मान्यता है कि श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्ट से तुरंत मुक्ति मिलती है सोमवार यानी आज शाम को मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया जाएगा।भक्त श्रावण मास के दिन का विशेष इंतजार करते हैं नगर के सभी मंदिरों में भगवान भोलेनाथ को जल से स्नान करा कर महा पंचामृत अभिषेक किया गया।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय