58 वें श्रावण मास रामायण पाठ का आयोजन


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)
थांदला(अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क म.प्र/छ.ग)
स्थानीय भक्त श्री मलूकदासजी रामायण मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस 58 वें वर्ष में भी श्रावण मास में घर-घर संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा हैं।उक्त जानकारी देते हुए मंडल के अध्यक्ष कमलेश नागर एवं पंडित किशोरजी आचार्य कमलेश जैन ने बताया कि रामायण पाठ कार्यक्रम का शुभारंभ 25 जुलाई रविवार को श्री बड़े रामजी मंदिर से होगा।इसके पूर्व कल शनिवार को श्री शांति आश्रम मंदिर थांदला पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है कोविड-19 महामारी को दृष्टिगत रखते हुए श्रावण मास में मंडल के सदस्यों द्वारा शासन द्वारा निर्धारित नीति निर्देशों तथा कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए मास्क व सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए पूरे तीस दिन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक मासपारायण का भक्तों के घर जाकर संगीतमय पारायण किया जावेगा जो श्रावणी पूर्णिमा(रक्षाबंधन)22 अगस्त 2021 तक जारी रहेगा।युवा रामायण मंडल थांदला के सदस्यों का सभी धर्मप्रेमी महानुभावों से अनुरोध हैं कि उक्त आयोजित रामायण-पाठ कार्यक्रम में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेवें।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय