दो भाइयों ने दबंगई के साथ की मोटरसाइकिल की लूट पुलिस ने 12 घण्टे में ही धर दबोचा


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)
थांदला(अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क म.प्र/छ.ग)
शकील मोहम्मद पिता ईशाक मोहम्मद निवासी नुर मोहम्मद गली के निवासी के साथ थांदला रोड़ मार्ग पर पुरानी नर्सरी के पास दो व्यक्तियों ने मारपीट करते हुए बाइक छीनकर भाग खड़े हुए। एक दिन पूर्व देर रात करीब 10 बजे हुई घटना की रिपोर्ट थांदला पुलिस ने तत्काल दर्ज नही कि लेकिन सवेरे पुनः शकील ने आकर उक्त वारदात की रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए अपने साथ हुई वारदात में एक कि पहचान बताई तब जाकर पुलिस हरकत में आई व शकील के द्वारा बताई निशानदेही व मुखबिर के आधार पर थांदला इंद्रपुरी कालोनी के चिरजीत उर्फ चिरंजीव पिता शांतीलाल राठौर एवं उसके भाई दीपक पिता शांतीलाल राठौर को पेटलावद रोड़ के देवराज ढाबे के पीछे से धर दबोचा। पुलिस की पूछताछ में दोनों भाइयों ने पूर्व में हुई एक अन्य मोटरसाइकिल लूट को भी कबूल किया है। फिलहाल पुलिस ने लूट की धारा क्रमांक 444/2021 की धारा 394 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए दोनो मुल्जिमों को न्यायालय में पेश किया। घटना कार्यवाही में थाना प्रभारी थांदला कौशल्या चौहान, कार्यावाहक उप निरीक्षक खेमसिंह चौहान, सउनि नानुराम बडूक्या, कार्यवाहक सउनि शैलेन्द्र कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक 531 अमितसिंह बघेल, आरक्षक राहुल जमरा, अनिल परमार, रूपेश, अक्षय, महेन्द्र नायक, रामसिंग जमरा, अखिलेश, नाहरसिंग बघेल, रेवसिंह का सहरानीय योगदान रहा
                                           

                समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
                                निरंजन भारद्वाज
                                अरण्यपथ न्यूज़
                                    (संपादक)
                              Mo--9039286555

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय