वरिष्ठ पत्रकार जगदीश राठौर का प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश राठौर व अन्य पदाधिकारियों ने किया सम्मान


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)

जावरा(अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क म.प्र/छ.ग)
पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं व अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा तथा नमो नमो मोर्चा भारत की गतिविधियों में अपनी कर्मठता सजगता एवं सक्रिय भूमिका का निर्वाह कर रहे रतलाम जिले के जावरा निवासी वरिष्ठ पत्रकार जगदीश राठौर का उनके गृह निवास पर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश संगठन मंत्री एवं मध्य प्रदेश राठौर क्षत्रिय सभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश राठोर,मध्य प्रदेश राठौर क्षत्रिय सभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन मंत्री ओमेश राठौर,मध्य प्रदेश प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल राठौर,युवा कार्यकर्ता मोहित राठौर मंदसौर एवं मुकेश माली मंदसौर ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा,मध्य प्रदेश राठौर क्षत्रिय सभा युवा प्रकोष्ठ एवं अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ की मजबूती एवं प्रगति के लिए विचार विमर्श किया गया।



रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय