विधायक कलेक्टर एवं एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)

रतलाम~[जगदीश राठौर अरण्यपथ न्यूज़ ]~ भारतमाला परियोजना नई दिल्ली से मुम्बई 8 लेन हाइवे मार्ग निर्माण के अवलोकन के लिए केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 सितम्बर को जावरा पहुँच रहे है।कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय,जिलाधीश कुमार पुरुषोत्तम व पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी स्थल पर पहुँचे।इस दौरान गडकरी के आगमन व निरीक्षण की व्यवस्थाओं व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।विधायक डॉ पांडेय व जिला अधिकारियों ने मार्ग निर्माण कार्य की एजेंसी के अधिकारियों से भी चर्चा की।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय