प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर चल रहा सेवा सप्ताह दिव्यांगजनो का स्वागत कर सम्मान किया गया


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)

पारा ~[शैलेंद्र राठौर अरण्यपथ]~ देश के प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री रहते 13 वर्ष तक तथा प्रधानमंत्री पद के अब तक के 7 वर्षों में सम्पूर्ण भारत के सभी वर्गों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। मोदी ने उन सभी वर्गों के लिये काम किया जो समाज मे अब तक वंचित रहा करते थे इसके साथ ही उन्होंने विकलांग जैसे हेय शब्दों को दिव्यांग बना कर उनके सम्मान में निश्चित वृद्धि की है। पारा के इच्छापूर्ण हनुमान मंदिर में हुए एक कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने मोदी की प्रशंसा करते उनके लम्बी उम्र की कामना की।नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के दिव्यांग जनों का स्वागत एवं सम्मान कर उन्हें शासन से मिलने वाले विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में बताया।कार्यक्रम में मंडल के महामंत्री रोमीराज सेन, अर्जुन बबेरिया, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष संदीप सोनी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शुभम सोनी, कार्यालय मंत्री चेतन देवड़ा, पलाश कोठारी,अंतिम भंडारी, राजेश सिसोदिया,वेद प्रकाश मोदी,दीपक परमार,दिलीप डामोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।





रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय