कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष आयोजन को लेकर सांसद ललवाणी ने कार्यकर्ताओं की ली कार्यशाला


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)


थांदला~[गोपाल प्रजापत अरण्यपथ]~ प्रदेश कार्यसमिति द्वारा जिले में जिला कार्य समिति प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ आयोजन में जिला के समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। सर्वप्रथम इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया तत्पश्चात कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंग भाबर उपस्थित थे कार्यक्रम में अतिथि दय का स्वागत मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर जिला महामंत्री श्यामा ताहेड एवं जिले के भाजपा पदाधिकारी द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद लालवानी ने अपने संबोधन में कहा कि देश में कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशती वर्ष के अंतर्गत हम सभी संगठन पर्व 2021-2022 मनाने जा रहे हैं इस बार पार्टी ने तय किया है कि जिले से लेकर समस्त मंडल ग्राम केंद्र नगर समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ संगठन के सभी कार्यकर्ता इस में सम्मिलित होंगे बूथ विस्तारक को भी जवाबदारी सौंपी जाएगी इन्हें भी 10 दिन 10 घंटे कार्य करना होगा वर्ष 2022 में संगठन के निर्णय के अनुरूप समस्त कार्यकर्ता कार्य करेंगे आप ने आगे कहा कि संपूर्ण जिले से बूथ लेवल तक भाजपा कार्यकर्ता की तैनाती होगी आप ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता निष्ठावान रूप से इस कार्य कोअंजाम तक पहुंचाएं जिस कार्यकर्ताओं को जो दायित्व सौंपा गया है वह निष्ठा के साथ उसका निर्वाहन करें कार्यक्रम में मेघनगर मंडल अध्यक्ष सचिन प्रजापत, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप चौहान,पूर्व अध्यक्ष भानु भुरिया, प्रणव परमार अजय सेठिया एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री श्यामा ताहेड ने किया आभार थांदला मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय माना।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय