प्रदेश के हर वासिंदे की ज़िमेदारी मध्यप्रदेश शासन की होगी-प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)

प्रदेश चहमुखी विकास की और अग्रसर

अब प्रदेश भूमाफिया से मुक्त होगा

थांदला~[गोपाल प्रजापत अरण्यपथ न्यूज] ~ मध्य प्रदेश शासन के 2 वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय रेस्ट हाउस पर अजजा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर शासन की योजनाओं की जानकारी दी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा चयनित शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चार बार प्रदेश में सुशासन की सरकार रही उसी के चलते आज हम शासन के 2 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश में एक नया इतिहास रचने जा रहे है प्रदेश में इस वक्त चहमुखी विकास का दौर चल रहा है पानी सड़क से लेकर विकास के नाम पर मध्यप्रदेश देश में अव्वल स्थान पर है थोड़े समय के लिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी इन 15 महीनों में प्रदेश में कांग्रेस में ट्रांसफर उद्योग किसानों के साथ धोखा कर्ज माफी के नाम पर छलावा किसानों के साथ विश्वासघात किया था नतीजा यह निकला कि अल्प समय में ही सरकार चारों खाने चित हो गई पुनः शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार बनी मामा ने किसानों को माइनस दर पर ऋण उपलब्ध करवाया दलित मजदूर हाथ ठेला गरीब तबके के लोगों व्यापार व्यवसाय के लिए अपार सहयोग किया आज संपूर्ण प्रदेश में हर क्षेत्र में चाहे शिक्षा चिकित्सा कृषि हो हर व्यक्ति की हिस्सेदारी सुनिश्चित की है एवं आगे भी भाजपा प्रदेश के बाशिंदों के लिए दृढ़ संकल्पित होगी प्रदेश में चाहे किसान हो या मध्यम वर्गीय परिवार हो सभी की सेवा का संकल्प भाजपा ने लिया आज प्रदेश में जगत मामा बुलडोजर मामा के नाम से विख्यात है अब प्रदेश भू माफियाओं से मुक्त होगा चारों ओर सुख चैन शांति अमन होगी प्रदेश के हर नागरिक की जिम्मेदारी शासन की होगी। पत्रकार वार्ता में नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर,भाजपा जिला महामंत्री श्यामा ताहेड, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता पवार, नगर मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय भाजपा नेता अनिल भंसाली,नगर मंडल महामंत्री सुनील पंडा,उपस्थित थे पत्रकार वार्ता का संचालन पार्षद समर्थ उपाध्याय आभार नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने माना।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय