"पेटलावद क्षेत्र में जनता की जान से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर"


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)
झाबुआ ~[अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क म.प्र/छ.ग] 
मुख्यमंत्री,मध्यप्रदेश शासन द्वारा आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। ज्ञात हो कि 12 मार्च 2022 को प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कुम्हार मोहल्ले में अब्दुल हमीद पिता बाबु खॉ मंसुरी के घर पर अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री (जिलेटिन रॉड एवं डेटोनेटिंग फ्यूज) जप्त किये गये थे।पुलिस टीम द्वारा पेटलावद में एक बड़ा हादसा होने से बचाया था।जिस पर अब्दुल हमीद के द्वारा कुम्हार मोहल्ले में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा करने पर उसे ध्वस्त किया गया था। अब्दुल हमीद के द्वारा बताया गया था।कि उसको यह विस्फोटक सामग्री अवैध रूप से गोबा पिता नाथु मैडा निवासी दुलाखेड़ी ने उपलब्ध कराई थी। आरोपी गोबा द्वारा ग्राम दुलाखेड़ी बामनिया रोड़ पर खसरा नंबर 1028,1750 वर्गफीट की शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर रखा था।जिस पर सख्त कार्यवाही करते हुए आज प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा इसे ध्वस्त कर दिया गया।इसकी अगली कड़ी में आरौपी कैलाश पिता पुनिया भूरिया निवासी ठिकरियापाडा चोरी,गंभीर मारपीट के अपराध लगातार कर रहा था। वर्ष 2006 से सक्रीय होकर इसके अपराधों में कमी नहीं आ रही थी। जनता इससे भयभीत थी।थाना पेटलावद क्षेत्र के ग्राम ठिकरियापाडा में आरोपी कैलाश के अवैध अतिक्रमण पर भी प्रशासन व पुलिस की सयुंक्त कार्यवाही कर इसे ध्वस्त कर दिया गया। 
आरोपी कैलाश पिता पुनिया भूरिया निवासी ठिकरियापाडा का अपराधिक रिकार्ड
क्रं. जिला थाना अपराध क्रं. धारा
1 झाबुआ पेटलावद 60/2006 25 बी आर्म्स एक्ट
2 झाबुआ पेटलावद 90/2007 294, 323, 506 भादवि
3 झाबुआ पेटलावद 06/2013 325, 323, 504 भादवि  
4 झाबुआ पेटलावद 363/2016 379 भादवि
5 झाबुआ पेटलावद 90/2022 25 बी आर्म्स एक्ट
6 झाबुआ पेटलावद 151/2022 294, 323, 506 भादवि


रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय