कार्यकर्ताओं ने शारदा बालू चरपोटा को भारी मतों से विजय बनाने के लिए प्रेरित किया।


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)



थांदला [गोपाल प्रजापत अरण्यपथ न्यूज़] आज मां शंभू माता मंदिर देवीगढ़ में झाबुआ जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 11 में आने वाले 30 गांव की जनता ओर पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं ने शारदा बालू चरपोटा को भारी मतों से विजय बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया।जिसमे अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर ने सभी कार्यकर्ताओं में हुंकार भरी और कहा कि हमें बूथ लेवल के सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर श्रीमती शारदा बालू चरपोटा को भारी मतों से छाता के चुनाव चिन्ह पर वोट देकर जिताना है।जिसमें भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष ज्ञानी भाभर,अशोक बसेर,बालू चरपोटा,वडलीपाड़ा पूर्व सरपंच कलसिंग भूरिया,और पार्टी के 300 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

1 Comments

Post a Comment