अब आलीराजपुर में भी हेयर ट्रांसप्लांटेशन हुआ संभव...


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)

बालों में फिर से बहार लाने के लिए हेयर ट्रांसप्लांटेशन करवाना अब हुआ आसान...

आलीराजपुर [ मनीष अरोडा अरण्यपथ न्यूज]  सही खानपान और उचित देखभाल से बालों को गिरने से बचाया जा सकता है, लेकिन फिर भी अगर गंजापन बढ़ रहा है,तो दवाओं के अलावा हेयर ट्रांसप्लांटेशन का तरीका भी है।आलीराजपुर में भी अब हेयर ट्रांसप्लांटेशन करवाना हुआ आसान।जिला मुख्यालय पर स्थित युनिकेयर हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. सुलवंत मौर्य (हेयर ट्रांसप्लांटेशन,सर्जन) के द्वारा आधुनिक मशीनो के द्वारा जिले की प्रथम हेयर ट्रांसप्लांटेशन सर्जरी को सफलतापूर्वक किया गया।इसी के साथ महानगरों में मिलने वाली हेयर ट्रांसप्लांटेशन की सुविधा अब हमारे जिले में भी उपलब्ध हो गई है। सफल हेयर ट्रांसप्लांटेशन पुरा होने के बाद कृणाल पटेल (परिवर्तित नाम) ने बताया कि हर किसी को अपनी जिंदगी में कभी न कभी बालों के झड़ने की समस्या से दो चार होना पड़ता है,और यह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान करने वाला हो सकता है। यह हमारे आत्मविश्वास को और आत्म सम्मान को कम कर सकता है।हेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रक्रिया है,जिसमें बिना बाल वाले स्कैल्प में बालों को फिर से बनाने और उगाने की प्रक्रिया है।वहीं इस सफल सर्जरी को अंजाम देने वाले डॉ. सुलवंत मौर्य ने कहा कि आमतौर पर भारत भर में हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च ज्यादा ही आता है। हेयर ट्रांसप्लांट का खर्च काफी चीजों पर निर्भर करता है, जैसे कि गंजेपन का स्तर,हेयर ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया, आवश्यक प्रक्रियाओं की संख्या,क्लिनिक और डॉक्टर का अनुभव और विश्वसनीयता आदि।हेयर ट्रांसप्लांट बालों को रिस्टोर या फिर से बनाने की एक प्रक्रिया है,यह प्रक्रिया गिरे हुए और खोए हुए बालों को फिर से उगाने के लिए की जाती है।यह आपके सिर के खास एरिया में भी की जा सकती है बालों का गिरना किसी भी कारण से हो सकता है,यह जेनेटिक या अनुवांशिक कारणों से भी हो सकता है,या फिर शारीरिक तकलीफ और कई अन्य कारणों से हो सकता हो सकता है। उन्होंने बताया कि आज हमारे द्वारा जिले की सर्व प्रथम हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है।महानगरो मे मिलने वाली हेयर ट्रांसप्लांट की सुविधा अब हमारे शहर अलीराजपुर में भी उपलब्ध हो गई है,जिसका लाभ जरूरतमंद लोग उठा सकते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय