जैन समाज की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा संपन्न।


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज( संपादक)


आलीराजपुर [ मनीष अरोडा अरण्यपथ न्यूज]  संपूर्ण भारत में चल रहे तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा का नगर में बुधवार दोपहर जैन समाज द्वारा भव्य आयोजन किया गया समाज के मीडिया प्रभारी अनिष जैन ने जानकारी देते हुए बताया सर्वप्रथम डीजे पर देशभक्ति के गीत चल रहे थे युवा वाहन पर राष्ट्रध्वज लेकर आगे चल रहे थे बालिकाएं भारतीय संस्कृति के अनुरूप वस्त्र धारण कर वाहन से चल रही थी उसके पीछे नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं भारत माता, राष्ट्र ध्वज, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ,महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,सुषमा स्वराज आदि की वेशभूषा धारण किये चल रहे थे समाज के युवा भव्य तिरंगा लेकर समाज का नेतृत्व करते हुए चल रहे थे ,समाज जन श्वेत वस्त्रों में जैन धर्म की पचरंगी दुपट्टा धारण किए हुए भारत माता की जय कार लगाते हुए चल रहे थे वहीं महिलाएं केसरिया वक्त में पूरे उत्साह से राष्ट्रीय नारे लगा रही थी श्री संघ अध्यक्ष मनीष जैन ने नगर में जगह-जगह हुए स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद देकर चल रहे थे ,यात्रा संयोजक नीलेश जैन एवं रोमिल जैन ने नगरवासियों, स्वागत करताओ एवं पुलिस प्रशासन की माकूल व्यवस्था के लिए आभार माना।




रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय