मुख्यमंत्री ने मंच से कर्मचारियों को दिया चेलेंज कार्यो में भ्रष्टाचार की आएगी बु तो जाएंगे घर।


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)


थांदला-झाबुआ/मध्यप्रदेश [अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क]

मुख्यमंत्री ने मंच से कर्मचारियों को दिया चेलेंज कार्यो में भ्रष्टाचार की आएगी बु तो जाएंगे घर।

सीएम ने मंच से कई योजनाओं की जानकारी दी।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज झाबुआ जिले के दौरे पर थे सीएम शिवराज का नया रूप हाल ही में देखने को मिला झाबुआ की प्रशासनिक सर्जरी के बाद कर्मचारी सकते में है थांदला दौरे पर सीएम ने मच से कहा अगर शासकीय योजनाओं और कार्यो में लापरवाही दिखी ओर किसे प्रकार का भस्टाचार कीया तो सीधे धर भेज दुगा।इस चुनावी दौरे में उन्होंने झाबुआ सहित थांदला में होने वाले नगर निकायों के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी भाजपा के प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील की साथ ही मुख्यमंत्री ने झाबुआ एवं थांदला दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी,और उपस्थित जनता को कहा कि नगर निकायों में भाजपा को छोड़कर यदि कोई अन्य पार्टी सत्तारूढ़ होती है,तो विरोधाभास बना रहता है,और इसके परिणामस्वरूप विकास कार्य प्रभावित होते हैं।मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम से थोड़ा विलम्ब से पहुचे मुख्यमंत्री जिले के चुनावी दौरे पर निजी हेलीकॉप्टर से आए।मुख्यमंत्री पहले झाबुआ और फिर थांदला आए। मुख्यमंत्री ने सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा शासनकाल की उपलब्धियों को एक के बाद एक क्रमवार गिनाया। उन्होंने भाजपा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की सिलसिलेवार जानकारी दी,और साथ ही यह भी घोषणा की कि प्रदेश के सभी मेघावी छात्र छात्राओं को लैपटाप हेतु ‌₹25,000/- दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने थांदला में लाडली लक्ष्मी योजना का विशेष रूप से उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सन् 2005 से चलाई जा रही इस योजना की लाडली लक्ष्मी बेटियां अब कालेज में पहुंच गई है। इनमें जो मेघावी बच्चियां हैं,और जो आगे पढ़ाई करना चाहती है,किन्तु कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते आगे पढ़ाई नहीं कर पा रही है,उनको अब चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। उनका पढ़ाई का समस्त खर्च मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने आयुष्मान योजना का भी जिक्र किया और कहा कि इस योजना में ₹5 लाख तक इलाज के लिए दिए जाते हैं,ताकि गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति किसी भी मान्यता प्राप्त चिकित्सालय में अपना इलाज करा सकें। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने उपस्थित लोगों को कहा कि आप भाजपा प्रत्याशियों को ही चुनें,क्योंकि यदि अन्य पार्टी स्थानीय संस्था में काबिज हो जाती है तो विरोधाभास में विकास कार्य प्रभावित होते हैं। हम उन्हें यदि बांएं चलने का कहें तो वे दाए चलते हैं, आगे आने को कहें तो पीछे जाते हैं, ऐसे विकास कार्य और जनकल्याणकारी योजनाएं अमली जामा नहीं पहन पाती है।उन्होंने झाबुआ का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां पिछली बार कांग्रेस की परिषद बनीं,तो प्रदेश शासन द्वारा विकास कार्यों हेतु जो।धन दिया गया,वह धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।थांदला में मुख्यमंत्री की सभा के दौरान बड़ी संख्या में गाडोलियाओं को देखकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे पता है कि आपके पास रहने हेतु स्थाई आवास नहीं है।आपके रहने हेतु आपको भाजपा सरकार द्वारा पट्टा दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने अपने चुनावी दौरे के आरम्भ में झाबुआ जनपद के ग्राम देवझिरी में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।मुख्यमंत्री ने यहां भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलीत किया और कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री द्वारा बालिकाओं के पेर पूजकर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री द्वारा मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत स्वीकृत शासकीय महाविद्यालय भवन मेघनगर के निर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया जिसकी लागत 546.17 लाख है एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन के अंतर्गत झाबुआ जिले के 15 गांवों में 14.75 करोड. की लागत से जल प्रदाय योजना का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम के दौरान आयुक्त इंदौर संभाग डॉ.पवन कुमार शर्मा,आई.जी. ग्रामीण जोन इंदौर राकेश गुप्ता, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रजनी सिंह,सीईओ जिला पंचायत, सिद्धार्थ जैन,अपर कलेक्टर एस एस मुजाल्दा सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।मुख्यमंत्री के झाबुआ जिले के चुनावी दौरे पर पहुंचने पर अनुसूचित जनजाति के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर,क्षैत्रिय सांसद गुमानसिंह डामोर,भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक सहित पूर्व विधायकों,पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों,थांदला नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष बंटी डामोर भाजपा संगठन के पदाधिकारियों एवं पार्टी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री का पुष्पमाला से अभिनन्दन, स्वागत किया।मुख्यमंत्री ने स्थानीय भाजपा द्वारा आयोजित सभा को सम्बोधित किया।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय