वार्ड की जनता अगर मुझे चुनती है तो वार्ड का पार्षद में नहीं मेरे वार्ड की जनता रहेगी ??


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)


थांदला-झाबुआ/मध्यप्रदेश [अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क]
थांदला का वार्ड क्रमांक 12 जो की भाजपा के चुनाव संचालक अनिल भंसाली का गृह वार्ड होने से नगर में चर्चित है।यहां से भाजपा तथा कांग्रेस दोनो ने दमदार प्रत्याशियों पर दांव लगाया है।जहां एक ओर कांग्रेस से मौजूदा पार्षद अब्दुल कादर मैदान में है,वहीं भाजपा ने इस बार युवा चेहरे जगदीश प्रजापत पर विश्वास जताया है।अब्दुल कादर अपने पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे है।वही जगदीश प्रजापत भाजपा की विकासवादी नीतियों के दम पर हुंकार भर रहे है। भाजपा के चुनाव संचालक अनिल भंसाली नेताओ ने थांदला प्रभारी सत्यम यादव के साथ मिलकर सफल रणनीति के तहत बागियों को अपने पक्ष में कर चुनावी जंग को जगदीश के पक्ष मोड़ दिया है।इस वार्ड में अजा वर्ग के साथ जैन,मुस्लिम तथा पिछड़े वर्ग के लोग भी निवासरत है।सूत्रों की माने तो वही भाजपा प्रत्याशी जगदीश प्रजापत भी अपने जन्म से लगाकर अपने विवाह तक इसी वार्ड के निवासी रहे है।ऐसे में सभी वर्गो का समर्थन जगदीश प्रजापत के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा।चर्चा करने पर जगदीश प्रजापत का कहना है की वार्ड की जनता अगर मुझे चुनती है तो वार्ड का पार्षद में नहीं मेरे वार्ड की जनता रहेगी।वार्ड वासियों के समर्थन से शान से जीतेंगे और वार्ड विकास की नई इबारत लिखेंगे ??

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय