आज रात 8 बजे स्थानीय मठवाला कुआं पर होगा भव्य संगीत निशा का आयोजन।


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)

थांदला-झाबुआ/मध्यप्रदेश [अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क]

आज रविवार रात 8 बजे स्थानीय मठवाला कुआं पर होगा भव्य संगीत निशा का आयोजन।
 
थांदला में आज रविवार रात 8 बजे स्थानीय मठवाला कुआं पर संगीत निशा का स्तरीय आयोजन होगा, जिसमें ख्यातनाम गायकों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन को लेकर पत्रकारों द्वारा व्यापक रूप से व्यवस्थाएं की गई है।संगीत निशा के आयोजक एवं "राज न्यूज" के चीफ एडिटर सुधीर शर्मा एवं "पब्लिक वाइस" के सम्पादक मनोज उपाध्याय द्वारा आयोजन की जानकारी देते हुए बताया गया कि नगर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप आज रविवार को नगर के मध्य स्थित मठवाला कुआं पर भव्य संगीत निशा आयोजित की जा रही है, जिसमें श्रीमती मेघा चौहान मुंबई, हरिदासी हिना मन्दसौर, तुषार ठाकुर जावरा एवं जितेन्द्र चौहान रतलाम द्वारा भजन, गीत एवं ग़ज़लों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि आयोजन के पूर्व नगर के विशिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय