पुलिस गिरफ्त से दूर कोयला व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले लोग।


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)


आलीराजपुर [मनीष अरोडा अरण्यपथ न्यूज]

पुलिस गिरफ्त से दूर कोयला व्यापारियों से रंगदारी वसूलने वाले लोग।  

पुलिस पर उठ रहे सवालिया निशान,कब होंगे अवैध वसुली करने वाले सलाखों के पीछे

सांसद गूमानसिह डामोर ओर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नागरसिह चौहान ने प्रजापत समाज ने आवेदन देकर न्याय की लगाई थी गुहार।

अलीराजपुर मे व्यापारियों से डरा धमका कर रंगदारी वसूलने वाले दो लोगो की आज तक गिरफ्तारी नहीं होना चौराहों पर चर्चा का विषय बना हुआ है,साथ ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जा रहे है।लोग तो चोराहो पर यहा तक बोलते देखे जा रहे है की पुलिस जानभूजकर आरोपियों को अग्रीम जमानत हासिल करने का मोका दे रही है।बता दे कि विगत दिनों अलीराजपुर के प्रजापति समाज के लोगो ने उप पुलिस अधीक्षक सेंगर को एक शिकायती आवदेन कार्यवाहि की मांग को लेकर दिया था। जिसमे बताया गया था कि कुछ लोग जिनके नाम इरफान खान और जुबेर निजामी है।आवदेन में अन्य नाम भी थे जो पुलिस जांच के बाद हटा दिए गए।इनके द्वारा लंबे समय से हमारे समाज और अन्य लोगो की कोयले से भरी हुई गाडियो रोक कर डराया धमकाया जाकर अवेध पेसो की मांग की जाती थी और अलग अलग खाते में पैसे डलवा लिए जाते थे।जिसके बाद पुलिस ने दो लोगो इरफान खान और जुबेर निजामी पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। उसके बाद से दोनों आरोपी फरार है और पुलिस की गिरफ्त से दूर हे।अब सभी जगह एक ही चर्चा जोरो पर है कि अभी तक पुलिस के हाथ इन तक क्यू नही पहुंचे है।जबकि प्रदेष सरकार ऐसे आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करती हैं।और उनकी चल अचल संपत्ति की जानकारी जुटाकर कार्यवही करती हैं।दुसरी और आरोपी के फरार होने पर उनके परिवार के लोगो से भी सख्ती से पूछताछ करती है,पर इस केस मे पुलिस ऐसा नही करती दिखाई दे रही है।वही पुलिस अगर इनके फोन की लोकेशन भी ट्रेस करे तो ये जल्द सलाखो के पीछे होंगे।अब देखना यह है की पुलिस इनको गिरफ्तार करने मे कब तक सफल होती है।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय