भारत जोड़ो उप यात्रा अलीराजपुर से उदयगढ़ पहुंची इसके बाद झाबुआ जिले में प्रवेश किया।


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)

आलीराजपुर [मनीष अरोडा अरण्यपथ न्यूज]

भारत जोड़ो उप यात्रा अलीराजपुर से उदयगढ़ पहुंची इसके बाद झाबुआ जिले में प्रवेश किया।

उदयगढ़ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में अलीराजपुर से शुरू हुई उप यात्रा शुक्रवार दोपहर को उदयगढ़ पहुंची यात्रा का नेतृत्व पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल व कार्यवाहक अध्यक्ष ओम राठौड़ कर रहे थे।जगह-जगह स्वागत किया गया थाना परिसर के समीप मैदान में आम सभा हुई सभा में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल ने कहा भाजपा के शासन में महंगाई बेरोजगारी बढ़ी है महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने आवाज उठाई उन्होंने कहा भाजपा लोग और समाज को तोड़ने का काम कर रही है हमारे नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर आम लोगों और समाज को जोड़ने का बीड़ा उठाया है कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा में उनके साथ आज लाखों लोग जुड़ रहे हैं।और हमें हमारी यह उप यात्रा इंदौर पहुंच कर अलीराजपुर जिले से हजारों की संख्या में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचेगी हम सभी कांग्रेसी उनकी भावना के साथ जुड़े हैं और अलीराजपुर से भारत जोड़ो उप यात्रा निकालकर समर्थन कर रहे हैं उदयगढ़ के बाद इस यात्रा का झाबुआ जिले में प्रवेश हो जाएगा यात्रा झाबुआ जिले में निरंतर चलकर धार जिले में पहुंचेगी सभा को अलीराजपुर जिला कांग्रेस महासचिव सुरपाल अजनार,झाबुआ जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता,पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने भी संबोधित किया झाबुआ के जिला अध्यक्ष निर्मल मेहता व पूर्व विधायक जेवियर मेडा,कांग्रेस नेता साबिर फिटवेल को राष्ट्रीय ध्वज व कांग्रेस पार्टी का झंडा सोप कर यात्रा का हस्तांतरण किया गया व भारत जोड़ो यात्रा को सतत जारी रखते हुए आगे बढ़ाने को कहा
यात्रा राणापुर झाबुआ मेघनगर थांदला पेटलावद होते हुए धार जिले में प्रवेश करते हुए इंदौर पहुंचेगी।उप यात्रा मैं यह रहे शामिल सह प्रभारी मधु हीरोडकर,यतींद्र नारायण शर्मा,चंद्रकांता चौहान,महिला कांग्रेस अध्यक्ष हजरी अजनार, जिला युका अध्यक्ष दीपक भूरिया, उदयगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू अजनार जोबट ब्लॉक अध्यक्ष भूरू अजनार भाबरा ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष लइक शेख जिला प्रवक्ता सुनील खेड़े सरपंच जंबू खेड़ा कुंवर सिंह खराड़ी,नाथू भाई खुर्शीद अली दीवान,शब्बीर शाकिर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय