कांग्रेस की भारत जोड़ो उप यात्रा पेटलावद सीमा की ओर अग्रसर


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)


कल्याणपुरा/मध्यप्रदेश [प्रकाश चौहान अरण्यपथ न्यूज़]

कांग्रेस की भारत जोड़ो उप यात्रा पेटलावद सीमा की ओर अग्रसर

प्रातः 9 बजे शहीद टंट्या मामा प्रतिमा से हुई प्रारंभ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन शामिल

अलीराजपुर जिले से चली भारत जोड़ो यात्रा राणापुर से झाबुआ आगमन हुआ आज 20 नवंबर को उप यात्रा स्थानीय शहीद टंट्या मामा प्रतिमा स्थल से प्रातः9 बजे प्रारंभ हुई सर्वप्रथम समस्त कांग्रेस जनों ने शहीद टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात भारत माता की जय भारत छोड़ो यात्रा को सफल बनाने के जयघोष के साथ कार्यकर्ता डीजे के साथ हाथ में झंडे लिए चल रहे थे।भारत जोड़ो उप यात्रा का नेतृत्व क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रकाश राका पूर्व विधायक जेवियर मेडा कर रहे थे।उप यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरते हुए राजवाड़ा होते हुए आजाद चौक पहुंची यहां शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर कांग्रेश जनों ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात उप यात्रा बाबेल चौराहा होते हुए थांदला गेट पहुंची जहां जगह-जगह उप यात्रा का स्वागत किया गया बस स्टैंड फवारा चौक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर समस्त कांग्रेस जनों द्वारा माल्यार्पण किया वहां से यात्रा सीधे मेघनगर नाके से होते हुए रंगपुरा रोड से कल्याणपुरा क्षेत्र के खेड़ा ग्राम में पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में पहुंची वहां पर कल्याणपुरा में उप यात्रा का भव्य स्वागत कल्याणपुरा क्षेत्र के ठाकुर रविंद्र सिंह सुरेंद्र सिंह गरवाल मकना निनामा शंकर शंकर सिंह हटीला पीर्तश घोड़ावत ने फूल मालाओं से स्वागत किया तत्पश्चात भारत जोड़ो उप यात्रा पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खेड़ा के लिए रवाना हुई। ग्राम खेड़ा में विधायक वाल सिंग मेडा को पेटलावद की सीमा पर विधायक कांतिलाल भूरिया पूर्व विधायक पूर्व विधायक जेवियर मेडा कोषाध्यक्ष प्रकाश राका राष्ट्रीय झंडा हस्तांतरित किया गया जो धार जिले तक उक्त यात्रा को ले जाएंगे,इस अवसर पर विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि देश के कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकल रही है हर राज्य में लाखों की तादाद में लोग जुड़ रहे हैं कांग्रेश को भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है कांग्रेस पार्टी धर्मनिरपेक्षता पर विश्वास रखने वाली पार्टी है जो सभी को साथ लेकर सभी को जोड़कर चलने वाली है भा ज पा दौड़ की राजनीति कर रही है बंटवारे की राजनीति कर रही है इस भारत जोड़ो यात्रा से देश प्रदेश की जनता जनार्दन ने भाजपा को नकार दिया है।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता पूर्व विधायक जेवियर मेडा कोषाध्यक्ष प्रकाश रांका कार्यवाहक अध्यक्ष है मचंद डामोर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष गंगा मोहनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष काना गु डिया प्रवक्ता साबिर फिटवेल देवेंद्र बंटू अग्निहोत्री विजय भाबर विनय भाभर मथियास दिलीप भूरिया भूरिया शंकर सिंह भूरिया आशीष भूरिया जितेंद्र अग्निहोत्री राजेश भट्ट पार्षद रशीद कुरेशी जितेंद्र सिंह राठौर जितेंद्र शाह हेमेंद्र बबलू कटारा धूमा डामोर रोहित हटीला वसीम सैयद करीम शेख हेमराज वसुनिया प्रताप सिंह बुंदेला सूरज भूरिया विकास कनेश गौरव सिंघाड़ा विजय निनामा आशीष भूरिया संजय निनामा गुफरान कुरेशी मुन्ना बामनिया आकाश भूरिया प्रताप डामोर आदि सैकड़ों की संख्या में भारत जोड़ों की यात्रा में कांग्रेश जन उपस्थित थे।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय