डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान दिवस जयंती पर नवयुवक रविदास समिति ने बड़ी धूमधाम से मनाया।


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)


थांदला-झाबुआ/मध्यप्रदेश [अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क]

थांदला नगर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान दिवस जयंती पर नवयुवक रविदास समिति ने बड़ी धूमधाम से मनाया।

संविधान की ड्राफ्टिंग समिति के अध्यक्ष डॉ.भीमराव अंबेडकर थे।यह उस दौर में बहुत बड़ी बात थी कि जब छुआछूत और जाति-पाति मानी जाती थी,तब एक अस्पृश्य व्यक्ति को प्रभावशाली पद मिला हो। कई विशेषज्ञों के मुताबिक,संविधान सभा में बाबा साहेब का चयन उनकी प्रशासनिक दक्षता और राजनीतिक प्रभाव के कारण हुआ था।भारत का संविधान इसे अन्य देशों से अलग बनाता है। यह संविधान ही है जो हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करता है तो वहीं एक नागरिक के तौर पर उनके कर्तव्यों को सुनिश्चित करता है। इसी भारतीय संविधान के निर्माता के तौर पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मशहूर हैं।बाबा साहेब अंबेडकर की संविधान के निर्माण में भूमिका अतुल्य है। संविधान को बनने में 2 साल, 11 माह और 17 दिन का समय लगा. इसे तैयार करने में डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जो भूमिका निभाई, उसके कारण उन्हें संविधान का निर्माता कहा गयाबाबा साहब के भाषण का वो अंश है जो उन्होंने 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा में संविधान को प्रस्तुत करते हुए दिया था। इस दिन संविधान के उस प्रारूप को स्वीकार किया, जिसे डॉ. बीआर आंबेडकर की अध्यक्षता में ड्राफ्टिंग कमेटी ने तैयार किया था। इसी रूप में संविधान 26 जनवरी,1950 को लागू हुआ और भारत एक गणराज्य बना। थांदला नगर के पार्षद वार्ड क्रमांक 12 अंबेडकर संविधान दिवस पर संबोधित किया वहां पर उपस्थित नवयुवक रविदास समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मिलित होकर संविधान दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया गया एवं थांदला में स्थित अंबेडकर भवन की मांग नवयुवक रविदास समिति थांदला द्वारा मांग रखी गई है।एवं पूर्ण करने के लिए नगर पालिका थांदला को आग्रह किया गया है।वहां पर उपस्थित वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद जगदीश प्रजापत,राहुल वाघेला मनीष वाघेला,जिग्नेश बामणिया,पुरोहित,धीरज वाघेला,अजय सोनाथी,तुषार वाघेला,आयुष वाघेला,हिमांशु दमानिया ,ऋषभ वाघेला,लालू मचार आदि सम्मिलित होकर डॉ भीमराव अंबेडकर सविधान जयंती को सफल बनाया।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय