मोहम्मद तस्दीक खान थांदला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त।


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)



थांदला/मध्यप्रदेश [अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क]

मोहम्मद तस्दीक खान थांदला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नियुक्त।

भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधियों सहित मित्र मंडल ने दी बधाई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रफत जी वारसी की सहमति से एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के अनुशंसा पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुबेर खान द्वारा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष के लिए थांदला के मोहम्मद तस्दीक खान की नियुक्ति की गई श्री खान की नियुक्ति पर नगर में हर्ष है।अजजा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर पूर्व जियोस सदस्य एवम भाजपा नेता विश्वास सोनी,भाजपा के वरिष्ठ नेता श्यामा ताहेड,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर,मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय,मंडल महामंत्री सुनील पंडा,पूर्व विधायक प्रतिनिधि राकेश सोनी,मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र राठौड़,वरिष्ठ नेता दिलीप कटारा,गणराज आचार्य,सहित नगर के गणमान्य नागरिक,भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी।स्मरण रहे कि तस्दीक खान भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते है एवम विगत वर्षों में भाजपा के लिये सेवा,समर्पण के तहत नगर में कार्य कर रहे है।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय