भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष होंगे प्रवीण सुराणा


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)

भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष होंगे प्रवीण सुराणा

कल्याणपुरा/प्रकाश चौहान।भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भानु भूरिया व झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी बनाने पर भानु भूरिया को पार्टी ने जिला अध्यक्ष पद से मुक्त कर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता प्रवीण सुराणा को झाबुआ जिले का भारतीय जनता पार्टी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।सुराणा जिले के साथ साथ प्रदेश में भी राजनीतिक में पकड़ रखते है सुराणा ऊनी वाक्पटुता व सौम्य सोभाव से सभी परिचित है उन्होंने विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाई है साथ ही वह राजनीति के चाणक्य भी माने जाते हैं सुराणा के जिलाध्यक्ष बनने से यह तो तय है कि जिले की तीनों विधानसभा सीटो पर भाजपा जीत का परचम लहरायेगी सूत्रों की माने तो आचार संहिता लगने से पहले नवीन जिलाध्यक्ष सुराणा रूठे हुए कार्यकर्ता व वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को मनाने विधानसभा चुनाव में सबका साथ सबका विकास पर खरे उतरेंगे याद रहे की पूर्व में भी प्रवीण सुराणा ने भारतीय जनता पार्टी को एक करने में अहम भूमिका निभाई थी प्रवीण सुराणा झाबुआ विधानसभा क्षेत्र से कल्याणपुरा मंडल से आते हैं जो कि जिले की अयोध्या मानी जाती है।भाजपा मंडल कल्याणपुरा के पदाधिकारियों व देव तुल्य कार्यकर्ताओ ने सदैव संगठन के प्रति अपनी वफादारी दिखाई है साथ ही हमेशा मण्डल जीतता आया है अब देखते है सुराणा के जिलाध्यक्ष बनने से मण्डल क्या कमाल करता है व जिले के सभी विधानसभा सीटो पर भाजपा जीत का परचम लहरा पाएगी खेर सुराणा के जिलाध्यक्ष बनने से जिले की राजनीतिक में तो उठापटक चालू हो गई है।अब सुराणा के सामने चुनोतियाँ भरपूर है खेर भाजपा संगठन का भी भाजपा मंडल कल्याणपुरा धन्यवाद देता है कि मण्डल को आज संगठन ने जो जिलाध्यक्ष पद के रूप में समान दिया है उसके लिए मण्डल के सभी कार्यकर्ता तहे दिल से आभार देता है साथ ही प्रवीण सुराणा के जिलाध्यक्ष बनने पर सभी ईष्ट मित्रो ने बधाई दी व एकदूसरे को मिठाई खिला कर अपनी खुशी जाहिर की।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय