डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)
थांदला ~[गोपाल प्रजापत अरण्यपथ]~ आदिवासी अंचल केेेेे झाबुआ जिले के थांदला मे श्री सत्य वीर तेजाजी न्यास मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।सत्य वीर तेजाजी मंदिर पर तेजाजी न्यास मंडल की बैठक मैं सर्व अनुमति से संहरक्षक जमुनालाल राठौड़ अशोक अरोड़ा जगमोहन सिंह राठौड़ मांगीलाल पुजारी गिरधारी बाबूलाल नानालाल जागीरदार के मार्गदर्शन मैं लक्ष्मण राठौड़ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया साथ ही उपाध्यक्ष तेजमल फकीर चंद दाहिमा, सचिव पंकज रमेश जागीरदार,सह सचिव राजेश राठौड़ ,कोषाध्यक्ष राकेश जमुना लाल राठौड़ का मनोनयन किया गया।तेजाजी मंडल में नए न्यासी सर्वश्री सुनील रामजी राठौड़ ,जितेंद्र तेजमल,दिनेश सोलंकी ,रामचंद्र प्रजापत, कचरू गोवर्धन ,कन्हैयालाल दोल,तेजमल शंकर ,सुरेश केसरीमल,राजू शैतानमल,कन्हैयलाल नंदा ,रवि बसंतीलाल ,सुनील भाटिया न्यास मंडल के सदस्य बनाए गए।सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित सभी भक्तजनों ने व राठौड समाज ने बधाई दी। सभी सदस्यों ने नवीन नियुक्ति पर तेजाजी महाराज का हाथ जोड़कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मंदिर विकास में तन मन धन से सहयोग करने की इच्छा प्रकट की अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष लक्ष्मण राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया गया।
إرسال تعليق