कानवन पुलिस प्रशासन के द्वारा घटनाक्रम क्षैत्र के मिडिया कर्मियों को जानकारी नहीं देने पर रोष जताया


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा (प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज (संपादक)

शंकर राठौर की रिपोर्ट
कानवन थाना प्रभारी दिनेश सिंह चौहान के द्वारा स्थानिय व थाना क्षेत्र के अन्तर्गत के मिडिया कर्मियों के प्रति रवैए को लेकर मीडिया कर्मियों ने अफसोस जताते हुए तेहसील अध्यक्ष गोर्धन सिंह डोडिया को अवगत कराया।कानवन थाना क्षेत्र कि घटना कौ लेकर मिडिया कर्मियो  के पुछे जाने वाले सवाल या जानकारी प्रेस नोट सम्बधित चर्चा मोबाइल से किए जाने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया और काट दिया जाता है। कल दिनांक 4 दिसंबर को वेन वाहन लुटेरे ने चाकू मारकर कूंए में फैंका किसान ने बचाया का मामला दैनिक भास्कर मनासा प्रतिनिधि लाखन चौधरी के पास आया तो वस्तुस्थिति के समाचार बना कर फोटो मांगा तो इंकार कर दिया।इस प्रकार कि स्थिती कानवन थाने से मिडिया प्रतिनिधियों ने कभी नहीं देखी।पुर्व पदस्थ टी आई के सी गेहलोत के  द्वारा घटनाक्रम कि जानकारी के साथ साथ सहजता से लोकतंत्र की कार्यपालिका +मिडिया से सहज रिश्ते बनाकर पुलिस प्रशासन के माध्यम से जनहित समस्या का हल कर पुर्व टी आईं गेहलोत द्वारा पुलिस विभाग  का मान बढ़ाया गया था।पुर्व में थाने से क्षैत्रिय पत्रकारों को प्रेस नोट जारी किए जाते थे।प्रेस नोट सम्बधित व्यवस्था कानवन‌ पुलिस थाने में मृत पाय स्थिती में है पत्रकार संघ मांग करता है कि यह पुनः जाग्रत कि जाए।स्थानिय पुलिस प्रशासन के द्वारा स्थानिय पत्रकारों को प्रेस नोट ,घटनाक्रम,विडियो अभियान की जानकारी जिले स्तर पर भेजे जाने पर भी रोष जताया।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय