श्रीमती अनीता मेहता ने 510 सामायिक कर जैन समाज का इतिहास रचा


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)

रतलाम/जावरा~[जगदीश राठौर अरण्यपथ न्यूज़ ]~  रतलाम जिले में प्रसिद्ध चौपाटी स्थित श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन मंदिर पर गत 5 वर्षों से प्रत्येक माह की 6 पर्व तिथि पर्व पर सामायिक का आयोजन ज्योतिष सम्राट आचार्य देवेश श्रीमद् विजय ऋषभचंद्र सुरेश्वरजी म. सा. के शिष्य मुनि राज् श्री रजतचंद्र विजयजी म. सा. की प्रेरणा से किया जा रहा है।सामायिक मंडल की प्रमुख श्रीमती सुशीला प्रकाश छाजेड़ ने बताया कि श्रीमती अनीता मेहता ने सर्वाधिक 510 सामायिक कर प्रथम स्थान एवं श्रीमती सीमा करनावट ने 235 सामायिक कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं अन्य सभी महिलाओं को इस धार्मिक क्रिया में सम्मिलित होने पर प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत किया गया।श्रीमती सुशीला छाजेड़ ने बताया कि मंडल की 25 से अधिक से अधिक महिलाएं सामायिक की धार्मिक क्रिया में शामिल होकर पूण्य उपार्जन कर रही है।उल्लेखनीय है कि वर्ष में एक मर्तबा अधिकतम सामायिक आयोजन शामिल होने वाली महिलाऔ को महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया जाता है।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय