डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)

झाबुआ~[अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क]~कलेक्टर सोमेश मिश्रा आज प्रातः ग्राम पंचायत मोरझरी थांदला क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर कलेक्टर मिश्रा के द्वारा मनरेगा योजना के तहत निर्मित निस्तार तालाब वानिया के खेत वाली नाकी का अवलोकन किया गया। जिसकी लागत 11.06 लाख है।जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत जिले में 111 अमृत सरोवर का निर्माण किया जाना है। जिसकी लागत 18 करोड 40 लाख है।अमृत सरोवर निर्माण का कार्य वर्षा ऋतु के प्रारंभ होने के पहले पूर्ण करना है।झाबुआ जिले में जल अभिषेक अभियान के अंतर्गत अमृत सरोवर के कार्य झाबुआ जनपद पंचायत में 11 कार्य लिए गए है। जिसकी लागत रूपए 401.96 लाख, मेघनगर जनपद पंचायत में 12 कार्य 181.29 लाख, जनपद पंचायत पेटलावद में 21 कार्य 429.33 लाख, जनपद पंचायत रामा में 22 कार्य 314.92 लाख, जनपद पंचायत राणापुर में 15 कार्य 174.98 लाख, जनपद पंचायत थांदला में 30 कार्य 337.86 लाख के लिए गए है। इस तरह जिले में 111 कार्य 18 करोड 40 लाख के है।इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला अनिल भाना, सीईओ जनपद पंचायत थांदला आर.सी. हालू, तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान,प्रभारी पीआरओ सुधीर कुशवाह आदि उपस्थित थे।
إرسال تعليق