अटल सामाजिक संस्था द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता में बालिकाओं को किया पुरस्कार वितरण किया गया


निरंजन शर्मा (एडिटर)
अतिथि द्वारा बालिका को  पुरस्कार वितरण किया गया।
थांदला। अटल सामाजिक संस्था के जिला झाबुआ इकाई द्वारा बालिकाओं की कुश्ती का आयोजन किया गया जिसमें 32 बालिकाओं को ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें प्रथम स्थान निशा कल्लू मेहते, द्वितीय स्थान सीमा निलेश कटारा, तृतीय स्थान हनी राहुल पंचाल, चतुर्थ स्थान सारा हरसिंग मैडा को पुरूस्कार वितरण किया. कार्यक्रम के विशेष अतिथि अष्ट हनुमान मंदिर के महंत नारायण दास जी मुख्य अतिथि चंद्रकला गार्डन रिटायर अध्यापिका, एवं वरिष्ठ पत्रकार सुधीर शर्मा ,मनोज उपाध्याय, निरंजन शर्मा, राजेश डामोर, कुलदीप वर्मा, मनीष वाघेला, विवेक व्यास, नीलिमा डाबी रहे.
        कार्यक्रम की शुरुआत में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया जिसमें शासन के निर्देश अनुसार कोरोना से बचने के उपाय बताएं गए जिसमें मार्क्स सेनीटाइजर का उपयोग करना ना भूलें कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित कराटे एकेडमी थांदला के संचालक कुश्ती के कोच उदयसिग गरवाल ने खेल का संचालन किया .संस्था संचालक मयूरी धानक, भगवान लाल जी शर्मा, संगीता निनामा, सुरता डामोर, दिव्या ठाकुर, आयुषी कटारा ग्रामीण बच्चे भी शामिल रहे. कार्यक्रम आभार सोनिया भगोरा ने माना।
 

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय