भाजपा द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती मनाई गई


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)
थांदला~[गोपाल प्रजापत अरण्यपथ न्यूज] ~देश के मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत संविधान की आवश्यकता थी जिसे भारत के भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाया गया आज सामाजिक पखवाड़े के अंतर्गत 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं द्वारा अंबेडकर भवन पहुंच करके उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने इस देश को मजबूत संविधान दिया जिसके कारण इस देश में विविधता होने के बावजूद भी एकता बनी हुई है और उसी संविधान के बल पर गरीबों को आगे आने का अवसर प्राप्त हो रहा है इस अवसर पर अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर ने संबोधित करते हुए कहा कि यदि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर नहीं होते तो इस देश का कानून एवं संविधान काफी कमजोर होता उनके दिव्य दर्शन की बदौलत आज देश में मजबूत संविधान की नींव रखी गई और गरीबों पिछड़ों को आगे आने के भरपूर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके बताए गए रास्ते पर चलती हुई विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गरीब तबके के लोगों को प्रमुख स्थानों पर लाने का कार्य कर रही है भाजपा वरिष्ठ नेता श्यामा ताहिर द्वारा बताया गया कि आज सामाजिक पखवाड़े के अंतर्गत 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती थांदला मंडल में धूमधाम से मनाई गई एवं सभी का आभार प्रकट किया इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर भाजपा वरिष्ठ नेता सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष अनिल भंसाली भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री सुनील पनदा उपाध्यक्ष राकेश सोनी सुरेश राठौड़ भाजयुमो जिला महामंत्री राजेश वसुनिया प्रांजल भंसाली भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत उपाध्याय युवा नेता संजय भाभर मंडल मंत्री अक्षय पाटीदार दीपक राठौड़ पार्षद रोहित बैरागी पीटर बवेरिया विक्रम सिंगोड प्रणव परमार भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष शांतिलाल सोलंकी सुजित भाभर सामाजिक कार्यकर्त्ता बाबू डामोर जितेंद्र धामन मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय