दैनिक एवं अंशकालीन वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए परिवर्तनशील भत्ते की दर का निर्धारण किया गया


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)

झाबुआ[अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क]कलेक्टर सोमेश मिश्रा के आदेश 29 अप्रैल में श्रमायुक्ति मध्यप्रदेश इंदौर की अधिसूचना क्रमांक 6/11/अन्वे/पॉच/2015/12379 30 मार्च 2022 के द्वारा दैनिक एवं अंशकालीन वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए परिर्वतनशील भत्ते की दर 1 अप्रैल 2022 से 30 सितम्बर 2022 तक प्रभावशील की गई है।मध्यप्रदेश वित्तीय संहिता भाग-2 के परिशिष्ट-6 के नियम 43 में प्रदत अधिकारों का उपयोग करते हुए 1 अप्रैल 2022 से आकस्मिक व्यय से वेतन प्राप्त करने वाले शासकीय/अर्द्धशासकीय संस्थाओं में कार्य करने वाले झाबुआ जिले के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए निम्नानुसार परिवर्तनशील महगाई भत्ते सहित दैनिव एवं मासिक दरे निर्धारित किया जाता है। इन दरों में परिवर्तनशील महगाई भत्ता सम्मिलित है।वेतन की दरे अनुसूची क अवधि 1 अप्रैल 22 से 30 सितम्बर 2022 तक कर्मचारी वर्ग अकुशल न्यूनतम मानदेय प्रतिमाह 6500/- रूपए, प्रतिदिन 216/66 रूपए, परिवर्तनशील महगाई भत्ता प्रतिमाह 2625/00 रूपए, प्रतिदिन 87/50 रूपए कुल वेतन 9125/- प्रतिदिन 304/18 रूपए, प्रतिदिन राउण्ड-अप 304/-रूपए  कर्मचारी वर्ग अर्द्धकुशल न्यूनतम मानदेय प्रतिमाह 7057/- रूपए, प्रतिदिन 235/23 रूपए, परिवर्तनशील महगाई भत्ता प्रतिमाह 2925/00 रूपए, प्रतिदिन 97/50 रूपए कुल वेतन 9982/- प्रतिदिन 332/73 रूपए, प्रतिदिन राउण्ड-अप 335/-रूपए कर्मचारी वर्ग कुशल न्यूनतम मानदेय प्रतिमाह 8435/- रूपए, प्रतिदिन 281/16 रूपए, परिवर्तनशील महगाई भत्ता प्रतिमाह 2925/00 रूपए, प्रतिदिन 97/50 रूपए कुल वेतन 11360/- प्रतिदिन 378/67 रूपए, प्रतिदिन राउण्ड-अप 379/-रूपए कर्मचारी वर्ग उच्च कुशल न्यूनतम मानदेय प्रतिमाह 9735/- रूपए, प्रतिदिन 324/50 रूपए, परिवर्तनशील महगाई भत्ता प्रतिमाह 2925/00 रूपए, प्रतिदिन 86/66 रूपए कुल वेतन 12660/- प्रतिदिन 422/ रूपए, प्रतिदिन राउण्ड-अप 422/-रूपए निर्धारित किए गए है।इस संबंध में स्पष्टिकरण के रूप में मजदूरी निर्धारण में पैसे तथा रूपए के गुणांकों को राउण्ड-अप करके ही दैनिक एवं मासिक मजदूरी निर्धारित की जाएगी। वित्त विभाग के परिपत्र क्रमांक एफ-9-7/2006/नियम/4 दिनांक 20 सितम्बर 2006 में 50 अथवा उससे अधिक पैसे हो तो उन्हें अगले उच्चतर रूपए में पूर्णाकिंत किया जाएगा और 50 पैसे से कम राशि को छोड दिया जाएगा।   

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय