लोकप्रिय जननेता कुशल सिंह किराड़ को हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)


पूर्व मंत्री रंजना बघेल के जेठ और कुक्षी नगरपालिका के अध्यक्ष मूकामसिह किराड़े के बड़े भाई थे स्व,,कुशल सिंह दादा

आलीराजपुर [ मनीष अरोडा अरण्यपथ न्यूज] जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूरी पर स्थित सोरवा ग्राम में रविवार को मध्यप्रदेश, गुजरात तथा स्थानीय क्षेत्र के हजारों लोगों ने गमगीन माहौल में लोकप्रिय राजनेता कुशल सिंह किराड़ को अंतिम विदाई दी।विदित हो कि करीब 75 वर्षीय श्री कुशल सिंह किराड़ आलिराजपुर क्षेत्र में 19 वी शताब्दी में अग्रणी स्वतंत्रता सेनानी रहे साहस तथा शोर्य के प्रतीक परम पूज्य श्री छितु बाबा किराड़ के गौरवशाली परंपरा के वंशज थे। किराड़ दिलेर जन नेता, गरीमामयि व्यक्तिव के स्वामी, लोकप्रिय जन प्रतिनिधि थे, वे 20 वर्षों तक कट्ठीवाड़ा विकासखंड के जनपद अध्यक्ष पद का शानदार संचालन करने वाले, अविभाजित झाबुआ आलीराजपुर जिले के अत्यंत लोकप्रिय युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पद के साथ ही भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रहे थे।बता दे की श्री किराड़ के भाई मुकाम सिंह किराड़ कुक्षी के पूर्व विधायक होकर वर्तमान में नगरपालिका अध्यक्ष हैं, वही उनकी पत्नी श्रीमती रंजना बघेल किराड़ मप्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रही हैं। कुशल सिंह किराड़ अपने पीछे तीन पुत्र, पत्नी तथा एक बेटी के भरे पूरे परिवार को बिलखता छोड़ गए हैं।श्री किराड़ की अंतिम यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चौहान, क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष भदु भाई पचाया, भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप बघेल, पूर्व विधायक माधव सिंह डावर, नगरपालिका अध्यक्ष रितु डावर, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, पूर्व भाजपा जिलाअध्यक्ष किशोर शाह, पूर्व नपा उपाध्यक्ष विक्रम सेन, भाजपा नेता भुवान सिंह चौहान, राकेश सेन, मोंटू शाह, अशोक ओझा, भुर सिंह अजनार, संजय माझी, दिलीप जैन सहित सैकड़ों राजनेता,सरपंच सहित हजारों लोगों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय