क्रांतिसूर्य जननायक टटया भील गौरव यात्रा को लेकर भाजपा मंडल कल्याणपुरा में बैठक रखी गई।


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)


कल्याणपुरा [प्रकाश चौहान अरण्यपथ न्यूज़]
क्रांतिसूर्य जननायक टटया भील गौरव यात्रा को लेकर भाजपा मंडल कल्याणपुरा में बैठक रखी गई,बैठक में आगामी यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। यात्रा आगमन कल्याणपुरा मण्डल में  27 नवंबर को सुबह 10 बजे प्रवेश होने जा रही है उक्त यात्रा कल्याणपुरा मण्डल के अन्तरवेलिया ग्राम पंचायत में प्रवेश करेगी गौरव यात्रा का अन्तरवेलिया में स्थानीय कार्यकर्ताओ व ग्राम पंचायत नगर वासियो द्वारा स्वागत किया जाएगा जिसके पश्चात यात्रा भगोर से होते हुए 11 बजे कल्याणपुरा पहचुगी कल्याणपुरा में यात्रा का भव्य स्वागत मण्डल पदाधिकारीयो व नगर वासियो द्वारा किया जाएगा स्वागत उपरांत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाना है जिसमे कल्याणपुरा क्षेत्र के जनजातीय वर्ग के लोग व नगर की व क्षेत्रवासी उपस्थित रहेंगे,उक्त यात्रा कल्याणपुरा के पश्चात समसू चौराहे होते हुए पिटोल मण्डल में प्रवेश करेगी उक्त यात्रा में सामिल हो कर यात्रा को सफल बनाने हेतु भाजपा मंडल बैठक में पूर्व विधायक शांतिलाल बिलावल,मडल अध्यक्ष भरत सिंह राठौर,भील सेवसंघ के सचिव हरु भूरिया,जिला पंचायत सदस्य बहादुर हटिला,माहामंत्री प्रकाश राठोर,धुमसिंग निनामा,मन्शु मकवाना,सरपंच गुला खराडी, कश्मीर भाभोर,रसिया भाबोर,अजजा मण्डल अध्यक्ष पप्पू निनामा,गोरसिंग मेडा,केगु निनामा, खुमान झनिया,बबलू अमलियार,मड़िया मुनिया,मड़िया भई व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

ख़बर पर आपकी राय