आदिवासी समुदाय का लोक पर्व भगोरिया की शुरुआत कल से,


डॉ.उमेशचंद्र शर्मा(प्रधान संपादक)
निरंजन भारद्वाज(संपादक)


झाबुआ/मध्यप्रदेश [अरण्यपथ न्यूज़ नेटवर्क] 

पश्चिमी मध्यप्रदेश के आदिवासियों की संस्कृति का प्रतीक,पर्व के रूप में जाना जाने वाला भगोरिया पर्व आदिवासी प्रधान झाबुआ, आलीराजपुर,आदि जिलों में 1 मार्च से मनाया जाएगा। इस लोक पर्व को लेकर आदिवासियों में बड़ा उत्साह रहता है।इसलिए इन हाट बाजारों में शामिल होने के लिए झाबुआ जिले से दूरस्थ स्थानों की ओर काम (मजदूरी) पर गए आदिवासी मजदूर इस लोक पर्व के मद्देनजर अपने घर लौटने लगे हैं।आदिवासी संस्कृति के इस पर्व का आगाज़ होली के सात दिन पूर्व से हो जाता है।और इन जिलों में होली पूर्व लगने वाले सभी हाट बाजार भगोरिया हाट कहे जाते है।

झाबुआ-अलीराजपुर जिले के कुल 60 स्थानों पर भगोरिया लोक पर्व लगने वाले सभी हाट बाजार की तारीखे

1 मार्च (बुधवार) चांदपुर, बरझर, बोरी, उमरकोट, माछलिया, करवड़, बोरायता, कल्याणपुरा, खट्टाली, मदरानी एवं ढेकल, मथवाड

2 मार्च (गुरुवार) फूलमाल, सोंडवा, जोबट, पारा, हरिनगर, सारंगी, समोई एवं चैनपुरा

3 मार्च (शुक्रवार) भगोर, बेकलड़ा, मांडली एवं कालदेवी, कट्ठीवाड़ा, वालपुर, उदयगढ़,

4 मार्च (शनिवार) उमराली, बामनिया, झकनावदा, मेघनगर, राणापुर, नानपुर एवं बलेड़ी

5 मार्च (रविवार) झाबुआ, छकतला, झीरण, ढोलियावाड़, रायपुरिया, सोरवा, आमखूंट, काकनवानी, कनवाड़ा एवं कुलवट

6 मार्च (सोमवार) आलीराजपुर, भाबरा, पेटलावद, रंभापुर, मोहनकोट, कुंदनपुर, रजला, बडगुड़ा एवं मेड़वा

7 मार्च (मंगलवार) बखतगढ़, आम्बुआ, अंधारवड़, पिटोल, खरड़ू, थांदला, तारखेड़ी एवं बरवेट

रहें हर खबर से अपडेट अरण्यपथ न्यूज़ के साथ

1 Comments

  1. आधी अधूरी जानकारी लिए आदिवासी समाज के प्रति खबर कवरेज न किया करे,, भोंगर्या पर्व बोल रहे, भोंगर्या पर्व है तो किस लिए,, पर्व के के लिए अपना घर छोड़कर बाजार जाएंगा आदिवासी व्यक्ति,, पर्व घर परिवार में समाज में गांव में मनाएंगे,, भोंगर्या पर्व नही हाट बाजार है,,
    अनावश्यक जानकारी प्रसारण से बचे, पहले गैर लोगो ने देखा देखी में बहुत गलत भ्रामक जानकारी फैलाकर आदिवासी समाज को बदनाम तो लज्जित किया है,आज समाज जागरूक हो जा रहा है, गलत जानकारी प्रसारण कर आदिवासी समाज की छवि को धुनित करने के कृत्य एवम भ्रामक जानकारी फैलाकर आदिवासी के भावना के ठेस पहुंचाने कृत्य में St SC एक्ट 1989 के अनुसार कार्यवाही भी हो सकती है,,आपका रजिस्ट्रेशन हो गया का मतलब कुछ भी टूट फुट देखा देखी लिख देंगे,, गलत

    ReplyDelete

Post a Comment